Usha News Network : https://youtube.com/watch?v=GiewsZhnL8M&si=-G-RjxIm3wmS3wLq Ruchikar Mahakumbh digital channel & newspaper : https://youtu.be/6KtvwuhzY2I?si=6ZsXUI5hNK77pQMo
Everyday CIMAP Times
Media coverage of 53rd SSBMT Inauguration Ceremony
CSIR-CIMAP to Organize ANUGOONJ ( Cultural Event ) as Part of 53rd SSBMT 2026 on November 18.
A grand cultural evening will be organized on 18 November 2026 at 7:00 PM at Utsav Hall , CSIR-CIMAP, Lucknow. The event will feature cultural performances, Singing, Dance and Skit, providing participants an opportunity to showcase their talent and celebrate the spirit of unity, friendship and togetherness.
सीएसआईआर-सीमैप, लखनऊ में 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट के द्वितीय जोनल (आउटडोर) 2026 का आयोजन
सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीमैप), लखनऊ में 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट (एसएसबीएमटी), द्वितीय जोनल (आउटडोर) 2026 का आयोजन 18 से 20 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन सीएसआईआर-सीमैप स्टाफ क्लब “महक” द्वारा सीएसआईआर स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (एसपीबी) के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में आठ सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के कुल 162 खिलाड़ी क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी प्रयोगशालाओं में सीएसआईआर-सीएमईआरआई, दुर्गापुर; सीएसआईआर-सीआईएमएफआर, धनबाद; सीएसआईआर-आईआईसीबी, कोलकाता; सीएसआईआर-आईआईसीटी, हैदराबाद; सीएसआईआर-एनईएसटी , जोरहाट; सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर; सीएसआईआर-सीसीएमबी, हैदराबाद तथा सीएसआईआर मुख्यालय, नई दिल्ली शामिल हैं।
सीएसआईआर-सीमैप, लखनऊ में 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट (द्वितीय जोनल–आउटडोर) 2026 का उद्घाटन समारोह
आज अपराह्न 3:00 बजे सीएसआईआर-सीमैप, लखनऊ में 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट (द्वितीय जोनल–आउटडोर) 2026 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री रणवीर सिंह होंगे। इस अवसर पर 30-31 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले सीएसआईआर-सीमैप के वार्षिक “किसान मेला” के कर्टेन रेज़र का भी विमोचन किया जाएगा।